सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में 1000 बेड के क्वारैंटाइन सेंटर का किया उद्घाटन, 200 डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ होंगे तैनात

भोपाल. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1000 बेड की क्षमता का माधव सेवा केन्द्र क्वारंटाइन रविवार की शाम से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सेंटर का शुभारंभ किया। यहां माइल्ड सिम्ट्मस मरीज को रखा जाएगा। भोपाल जिला की भाजपा इकाई ने सामाजिक संस्थाओं के मदद से तैयार कराया है और सेंटर में अलग-अलग वार्ड तैयार किए गए है। खास बात यह है कि यहां वार्ड के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरूषों के नाम पर रखे गए। 22 वार्ड में 35 से 50 बेड है, यहां महिलाओं के लिए बेड समेत सभी प्रकार की सुविधा अलग है। क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए 20 डॉक्टर और पैरामेडिकल का स्टाफ तैनात होगा।
बेड पर ये सुविधा मिलेगी
यहां बेड पर मरीज के लिए चेयर, टेबल के साथ ही पानी गर्म करने के साथ ही मोबाइल चार्ज करने की सुविधा है। कुछ बेड पर इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन के कंसंट्रेटर की सुविधा भी है। इसके अलावा मरीजों को दवा, नाश्ता और दो टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
महिलाओं के लिए अलग वार्ड
क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाए गए है, इनको रानी कमलापति और रानी लक्ष्मीबाई वार्ड नाम दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं के नहाने, शौचालय के लिए भी अलग इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *