ग्वालियर को मिली 10 नई एम्बूलेंस, कोरोना संक्रमितों के लिए 200 अतिरिक्त एंबुलेंस की मंजूरी
भोपाल. स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को अस्पताल ले जाने के लिए 200 अतिरिक्त एंबुलेंस किराये पर लेने की स्वीकृति दी गई है। इससे पहले जिलों में 148 वाहन की मंजूरी दी गई थी। अब प्रदेशभर में 348 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगीं इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए है।
मंत्री प्रभुराम ने आगे बताया कि पूर्व में एंबुलेंस को कोविड केयर सेंटर पर रखे जाने के निर्देश थे। अब जिला कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पर इन्हें रखा जाएगा। जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त दूरस्थ ब्लॉक पर एंबुलेंस रखने का निर्णय कलेक्टर लेंगे। 200 अतिरिक्त एंबुलेंस मेसर्स चिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड के माध्यम से किराये पर ली जाएंगी।
अभी तक कुल स्वीकृत एंबुलेंस में से 10 एम्बूलेंस ग्वालियर को, इंदौर, को 15, भोपाल 13, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और बैतूल में 10-10, रीवा में 9, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, शहडोल व सतना में 8-8, सिंगरौली व रायसेन में 7-7, धार, होशंगाबाद, मंदसौर, सीहोर, दमोह, कटनी, नीमच, राजगढ़, सीधी, विदिशा, मुरैना, निवाड़ी, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, झाबुआ, बड़वानी, सिवनी, गुना, श्योपुर, मंडला, आगर-मालवा, छतरपुर अनूपपुर, भिंड, अशोकनगर को 6-6, देवास में 5 और पन्ना, उमरिया हरदा, आलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपु, दतिया, शाजापुर व डिंडोरी को 4-4 वाहनों को मंजूरी दी गई है।
