ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, और जबलपुर में वेंटिलेटर बढ़ेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हो गए है और 42 प्रतिशत एक्टिव केस सिर्फ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में है। इसे ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने इन 4 शहरों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इस काम में प्राइवेट अस्पतालों की मदद ली जाएगी और साथ ही कमजोर वर्ग के करीब 37 लाख परिवारों को 5 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला भी लिया गया है। इससे पहले सरकार ने 3 महीने का राशन देने का निर्णय किया था।
सीएम ने अफसरों से कहा कि वेंटिलेटर बढ़ाएं
सीएम शिवराज ने कोरोना नियंत्रण के लिए गठित कोर ग्रुप के अफसरों के साथ बैठक की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के जिन प्रमुख अस्पतालों में बेड की संख्या बढाई जा सकती है वहां कैपेसिटी के आधार पर बढ़ाएं। सीएम ने साफ निर्देश दिए है कि अगर मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है तो उसे बेड मिलना ही चाहिए।
72 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मरीजों से अनाप-शनाप बिल वसूलने की शिकायत मिलने पर प्रदेश के 72 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें से 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए है। वहीं ऐसे अस्पतालों से अब तक 15 लाख 97 हजार रुपए मरीजों के परिवार वालों को वापस दिलवाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *