ब्लैकमेल कर रही है दिल्ली की युवती ग्वालियर के युवक को

ग्वालियर. डेटिंग एप पर दिल्ली की मॉडल से दोस्ती एक अधिकारी के बेटे को महंगी पड़ गयी है। मॉडल ने वीडियो चैट की है, वीडियो चैट के बीच न्यूड हो गयी, घबराकर छात्र ने कॉल कट कर दिया और कुछ देर के बाद उसके पास एक वीडियो आया। जिसमें मॉडल से बात करते समय वह भी न्यूड था। जबकि ऐसा कुछ हुआ नहीं था। वीडियो एडिट कर उसे मॉडल ब्लैकमेल करने लगी। घटना बहोड़ापुर के आनंदनगर इलाके की हैं। छात्र ने एक मोबाइल नम्बर ब्लॉक किया तो दूसरे नम्बर से कॉल आने लगे। छात्र को धमकाया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे है। परिवार घबराया हुआ इस मामले की सूचना सायबर सेल में दी गयी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में रहने वाले पंजीयन विभाग के एक अफसर का 20 वर्षीय बेटा रवि ;छात्रद्ध है। 7 दिन पहले उसे एक डेटिंग एप की लिंक मोबाइल पर आई। उसने एप डाउनलोड किया। अपना प्रोफाइल बनाया। इसके बाद उसके पास एक सिमरन नाम की युवती की ओर से चैट के लिए मैसेज आया। सिमरन ने छात्र से दोस्ती में रूचि दिखाईए साथ ही खुद को दिल्ली में मॉडल बताया। सिमरन के प्रोफाइल पर जो फोटो लगा था वह कहीं समुद्र तट पर फोटोशूट का था। इस पर छात्र उससे बात करने लगा। अगले दिन मॉडल ने उससे वीडियो चैट के लिए बात की। छात्र भी तैयार हो गया। वीडियो कॉल पर चैट शुरू हुई। अभी बात शुरू हुई थी कि वीडियो में मॉडल ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। यह देखकर छात्र घबरा गया। उसने कॉल कट कर दिया।
छात्र काफी घबराया हुआ है
छात्र ने युवती का नम्बर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। अभी 2 दिन पूर्व युवती ने एक दूसरे नम्बर से कॉल किया। अ बवह उसे बदनाम करने की धमकी दे रही है जिससे छात्र काफी घबराया हुआ है, उसकी यह हालत देखकर परिजन ने उससे कारण पूछा तो सारी बात सामने आइ है। इब इस मामले में पीडि़त परिवार ने सायबर सेल में मामले की सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *