ग्वालियर डीआरडीओ ने 2004 में तैयार किया था फॉर्मूला 2डी ऑक्सी-ग्लूकोज

ग्वालियर. डीआरडीई ग्वालियर ने वर्ष 2002 से 2004 के बीच 2 डी ऑक्सी डी ग्लूकोज नामक कम्पाउण्ड तैयार किया था यह दवा कैंसर रोधी थैरपी के रूप में खोजी गई थी । कैंसर से ग्रसित कोशिकायें से स्वस्थ्य कोशिकाओं के बचाने के लिये इसका इस्तेमाल किया गया था। जिससे कैंसर आगे नहीं बढ़ पाये। आपको बता दें कि कैंसर से ग्रसित कोशिकायें स्वस्थ्य कोशिकाओं के साथ मिलकर मल्टीप्लाई करता है जिससे कैंसर रोग पूरे शरीर में फैलता है। कैंसर को रोकने के लिये डॉक्टर रेडियोथैरेपी और कीमो थैरेपी का उपयोग करते है। वर्ष 2002 में इसका पेटेंट DRDE ग्वालियर को प्राप्त हुआ था और इसकी प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण डॉ रेड्डीज लैब को की गयी थी।

DRDO की एक अन्य प्रयोगशाला “इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडीसन एण्ड एलाइड साइंसेस (इनमास) ने इस दवा का इस्तेमाल इमरजेंसी दवा के रूप में किया। इस दवा का नाम 2-deoxy-D-glucose (2-DG) नाम दिया गया है। जो जल्द ही इलाज के लिए उपलब्ध होगी। ऐसा देखा गया है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को यह दवा देने से वह जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसका फार्मूला डॉ. रेड्डी लैब को दिया गया है।

डीजीसीआई ने 2-deoxy-D-glucose (2-DG) दवा की इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी दी है। 2 डीजी के फॉर्मूले का पेटेंट करा लिया गया है। यह जानकारी ग्वालियर के डीआरडीई के पीआरओ डॉ परितोष मालवीय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *