बेटी से मिलने की चाहत ने दिया हौंसला और मैंने कोरोना को 12 दिन में हरा दिया और मैं पूरी तरह से स्वस्थ्य हूं
ग्वालियर. मैं मुंबई में शिक्षिका हूं और मेरी डिलेवरी होना थी और इसके लिये मैं ग्वालियर स्थित अपने घर फालके साहब केबाड़े में आई थी। 19 अप्रैल को ऑपरेशन से मुझे पहली बेटी हुई । डिलीवरी के 2 दिन बाद से मुझे बुखार आने लगा और पहले लगा कि सामान्य बुखार होगा, लेकिन जब सांस लेने में तकलीफ हुई और बुखार 102’103 डिग्री सैल्सियस रहने लगा तो फिर 25 अप्रैल को रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें कोरोना संक्रमण का पता लगा औरइसके बाद हमनें सीटी चेस्ट स्क्रीनिंग कराई जिसमें स्कोर 13/25 आया। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने लगी तो परिवारवालों ने 26 अप्रैल को पड़ाव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
डॉक्टरों ने मुझे हिम्मत दी
मेरे ऑक्सीजन स्तर 78 तक पहुंच गया और डॉक्टरों ने मुझे हिम्मत दी और 12 लीटर ऑक्सीजन पर मुझे एक सप्ताह तक रखा और साथ ही मुझे रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लगाये। 8 दिन में मेरा ऑक्सीजन का स्तर 94 पर आ गया। हॉस्पिटल के स्टाफ ने मेरा बहुत सपोर्ट किया। यहां तक कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को बुलाकर अस्पताल में ही मेरे टांके कटवाये गये। बच्चे के जन्म केबाद मैं अपनी बेटी को दुलार तक नहीं पायी थी।
मुझे बेटी से अलग कर दिया
मेरे संक्रमित होने की वजह से बेटी को मुझसे अलग रखा गया था। बेटी से मिलने की चाहत ने मेरा हौंसला नहीं टूटने दिया। मुझे लगता था कि जल्द से जल्द ठीक होकर घर पहुंच जाऊं और अपनी लाड़ली बेटी को दुलार सकूं। शुक्रवार को मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मैं जब घर पहुंची तो बच्ची को देखकर मेरी सारी तकलीफ दूर होगयी। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ्य हूं। लोगों से यहीकहना चाहती हूं कि कोरोना से वह भी जीत सकते हैं, बशर्ते आप अपना हौंसला न खोयें। अगर हम हिम्मत नहीं हारेंगे तो बड़ी से बड़ी बीमारी भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।
