ग्वालियर में 861 नए संक्रमित मिले और 20 की मौत हुई

ग्वालियर. शनिवार को कोरोना रिपोर्ट में राहत नजर आई है, 861 नए कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 20 संक्रमित की मौत हुई है। लगातार तीसरा दिन है जब एक दिन में हजार से नीचे संक्रमित मिले है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर पुलिस की सख्ती का असर रिपोर्ट में दिखने लगा है। संक्रमित की संख्या कम होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत भी नहीं हो रही है साथ ही वैक्सीनेशन की ओर भी प्रशासन ध्यान दे पा रहा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालातों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। प्रदेश के महानगरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में 10 दिन पहले की अपेक्षा अब कुछ राहत मिलने लगी है। संक्रमण की दर घटी है और कम संख्या में मरीज मिलना शुरू हो गए है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही हैं कि शासन ने शादियों पर रोक लगा दी है। सीएम ने शादियों को सुपर स्प्रेडर माना था इसके साथ ही सड़कों पर पुलिस सख्ती के कारण लोग घरों में रहने को विवश है। यही कारण है कि रिपोर्ट में अब संक्रमित की संख्या घटने लगी है।
647 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
शनिवार को एक सैकड़ा वैक्सीनेशन सेंटर पर दिन भर में 6647 लोगों को वैक्सीन लगी। इनमें से 1392 वैक्सीन 18 से अधिक उम्र वालों को लगी। शेष 5255 वैक्सीन के डोज 45 से अधिक उम्र वालों को लगे है। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स में लगातार 24वें दिन वैक्सीन हुआ है और 588 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *