कालाबाजारी-5 रेमडेसिविर इंजेक्शन के एसटीएफ ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरोपी को दबोचा
ग्वालियर. कोरोना महामारी में कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चला कर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को ठीक करने में रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत पड़ रही है। शनिवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि सिवनी निवासी एक व्यक्ति ग्वालियर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की बड़ी खेप लेकर कालाबाजारी करने के लिये आने वाला हैं। इस सूचना परएसटीएफ एसपी अंजना तिवारी एवं डीएसपी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर सहित टीम तैयार की गयी।तभी टीएम को एक आरोपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ घेराबंदी कर उक्त युवक को दबोच लिया। आरोपी प्रति इंजेक्शन 30 हजार रूपये में ग्वालियर आना बेचना स्वीकार किया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन किस के माध्यम से प्राप्त किये थे एवं पूर्व में कितने इंजेक्शन बेचे गये हैं, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। भोपाल के एसटीएफ थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3 महामारी अधिनियम 1987 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
कोरोना आपदा के दौर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी चरम पर है। असली इंजेक्शन तो छोड़िए नकली इंजेक्शन भी मार्केट में ब्लैक हो रहे हैं। ऐसे में कई रैकेट सक्रिय हो गए हैं। जिनके लिए दूरी मायने नहीं रखती। शनिवार को ऐसे ही शातिर आरोपी को STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले हैं। अब इनकी जांच की जा रही है कि यह असली है या नकली। आरोपी की पहचान ग्वालियर से सिवनी निवासी कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित (43) निवासी रघुनाथ कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आवश्यक वस्तु अधिनियम, महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे फंसाया जाल में
STF इंस्पेक्टर चेतन सिंह बैस को सूचना मिली थी, कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से रैकेट को चला रहे हैं। इस पर उन्होंने फेसबुक पर नया अकाउंट बनाया। उसके जरिए एक पेशेंट का भाई बनकर अर्जेंट में रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड का मैसेज छोड़ा। जिस दिन पोस्ट किया, उसी दिन एक युवक ने उनसे संपर्क किया। दोनों का मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ।इसके बाद बातचीत शुरू हुई। STF ने पांच इंजेक्शन की डिमांड बताई। साथ ही, तत्काल इंजेक्शन की बात भी कही। एजेंट ने 30 हजार रुपए में एक इंजेक्शन देने की बात कही। डील हो गई। तय समय के अनुसार शनिवार दोपहर कांगो एक्सप्रेस से एजेंट इंजेक्शन लेकर ग्वालियर स्टेशन पहुंचा।यहां जैसे ही उसकी पहचान हुई STF की टीम इंस्पेक्टर चेतन बैस, निरीक्षक सत्यम सिंह, SI अमित पाल, आकाश, ASI भूपेन्द्र, आरक्षक उदय, रवि, अभिषेक, जावेद ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर बैग से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले हैं। पता किया जा रहा है कि यह इंजेक्शन कहां से लेकर आया है।
