जेयू में भी शुरू हुआ 18 से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन
ग्वालियर. कोरोना महामारी से बचाव के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों में एक और प्रयास शनिवार से देखने को मिला। दरअसल कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए जेयू द्वारा शनिवार की सुबह 9 बजे से ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। जेयू के हेल्थ सेंटर में शुरू किए गए इस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 100 युवाओं ने इस वैक्सीनेशन कराया।
इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी जेयू के हेल्थ सेंटर में पहले से लगाया जा रहा है, जिसमें 130 ने शनिवार को वैक्सीनेशन कराया, जिनमें पहले व दूसरे डोज वाले लोग शामिल रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जेयू व उसके आसपास के रहवासियों को इस टीकाकरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन कराएं, जिससे कोविद से बचाव हो सके।
जेयू के कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी ने भी कोविद के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। हेल्थ सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो. जीबीकेएस प्रसाद ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 100 लोगों को प्रंितदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैैक्सीनेशन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने के लिए आए हुए लोगों ने भी वैक्सीन के संबंध में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके द्विवेदी, प्रॉक्टर डॉ. हरेंद्र शर्मा सहित प्रो. अविनाश तिवारी, डॉ. शांतिदेव सिसोदिया, एआर अमित सिसोदिया, संघ के स्वयं सेवक नवदीप शर्मा, राजेश गुर्जर भी मौजूद रहे।
