ग्वालियर विमानतल पर प्लेन क्रैश होने के बाद घायल पायलट व क्रू मेम्बर को आईएएस विजय दत्ता छुट्टी कराकर अपने साथ स्टेट हैलिकॉप्टर से भोपाल रवाना
ग्वालियर. स्टेट प्लेन के रनवे से 200 मीटर पहले क्रैश लैंडिंग होने से रेमडेसिविर ला रहा स्टेट प्लेन तार में उलझकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्लेन के दोनों विंग्स ओर नोज पूरी तरह डैमेज हो गई है। ऐसे में 65 करोड़ का यह जहाज दोबारा उड़ने की स्थिति में नहीं है। वहीं हादसे में घायल पायलट और क्रू मेम्बर खतरे से बाहर है और उन्हें आज भोपाल से आए आईएएस विजय दत्ता छुट्टी कराकर अपने साथ स्टेट हैलिकॉप्टर से लेकर भोपाल रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एसडीएम पुष्पा पुषाम व सीएसपी रवि भदौरिया एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां पड़ताल में मालूम हुआ कि गुरूवार को प्लेन की लैंडिंग निर्धारित पॉइंट पर न कराने से हुई। पूर्व निर्धारित लैंडिंग पॉइंट की जगह पायलेट ने 200 मीटर पहले ही विमान उतार दिया। जो फाइटर प्लेन को रोकने वाले तार के जाले में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में प्रदेश सरकार को इस वक्त दूसरा प्लेन रेमडेसिविर लाने-ले जाने के लिए तैनात करना होगा।
वहीं हादसे में घायल पायलट माजिद अख्तर और को-पायलट क्रू मेम्बर शिवशंकर जायसवाल व नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को आज ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। यहां माजिद के पैर में चोट है जबकि शिवशंकर का जबड़ा फ्रैक्चर हुआ है। दोनों की ही हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इन तीनों को लेने के लिए भोपाल से आईएएस विजय दत्ता आज ग्वालियर पहुंचे और तीनों की छुट्टी कराकर अपने साथ स्टेट हैलिकॉप्टर से भोपाल रवाना हो गए।
