दमोह, रतलाम और गुना कलेक्टर बदले

भोपाल. राज्य सरकार ने दमोह, रतलाम और गुना के कलेक्टरों को बदल दिया है। गुना के कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को रतलाम जिले की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड को मंत्रालय में पर सचिव बनाया गया है। उपचुनाव होने के बाद कलेक्टर तरूण राठी को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है, वहां उपचुनाव में भाजपा की हार हुई थी।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार बालाघाट में अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए को गुना का कलेक्टर बनाया गया है जबकि जबलपुर में अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दमोह कलेक्टर तरूण राठी को उप चुनाव में बीजेपी को मिली हार का खामियाजा उठाना पड़ा है। रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड को हटाने के पीछे कोरोना संक्रमण का बढ़ना बताया गया है। यहां पिछले 6 दिन में ढ़ाई हजार से ज्यादा संक्रमित मिले है, इस दौरान 25 मरीजों की मौत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *