शहर का लॉकडाउन- ग्वालियर में संक्रमण रोकने के लिए पुलिस सुबह से लोगों के पीछे डंडा लेकर दौड़ी
ग्वालियर. शहर में संक्रमण की चेन तोडना है तो लोगों को घरों में ही रोकना बहुत जरूरी है और यह बात पुलिस की समझ में आ गई। शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक पुलिस ने दूध-सब्जी के लिए मामूली छूटी, जैसे ही 9 बजे पुलिस लोगों के पीछे डंड़ा लेकर दौड़ी । जो सड़क पर मिला उसका स्वागत पुलिस के डंडे ने किया इसका रिस्पॉस यह रहा कि 10 मिनट में बाजार से लेकर सड़कें सूनसान हो गई। पुलिस अफसर अब हाथों में डंड़ा लेकर सख्ती के मूड में आ गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी लोगों से साफ कह चुके है कि संक्रमण को रोकना है तो 15 मई तक घरों में रहो। शादियां तो पूरी तरह भूल जाओ इसके बाद ग्वालियर पुलिस का अलग ही चेहरा देखने को मिला। अभी तक जो पुलिस हाथ जोड़कर लोगों को समझा रही थी अब वह सड़क पर डंडे चलाती दिख रही है।

9 बजते ही पुलिस ने मजदूर को खदेड़ा
बाड़ा, मुरार व हजीरा के कुछ पॉइंट ऐसे है जहां सुबह 6 बजे से ही मजदूर काम की तलाश में निकल आते है। यहीं से इनको हर दिन रोजगार मिलता है लेकिन शुक्रवार को 9 बजने के बाद जब इन लोगों को यहां भीड़ लगाकर बैठे देखा तो पुलिस ने डंडे के दम पर खदेड़ दिया। पुलिस का साफ कहना है कि भीड़ किसी को भी जुटाने की इजाजत नहीं है।

शहर के सभी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई
पुलिस ने ऐसे बाजार और मोहल्ले जहां 5 से ज्यादा संक्रमित मिले है उन्हें बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया है जिससे यहां कोई आ-जा न सके साथ ही दिन भर यहां पुलिस तैनात रहती है इसके साथ ही पुलिस ने शहर के सभी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। किसी भी वाहन को बिना जांच और हिस्ट्री नोट करे बिना अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
