ग्वालियर में फर्जी वसीयतनामा बनवाकर एनआरआई को लगाई 80 लाख की चपत

ग्वालियर. एक एनआरआई को उसके भाई ने फर्जी वसीयतनामा बनवाकर 80 लाख रुपए की चलत लगा दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय की है। ठगी का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी ने मां को घर से निकाल दिया और एनआरआई उनकी मदद करने आया तो पता चला कि उसके फ्लैट को आरोपी ने बेच डाला। मामले का पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज निवासी मृदुल जैन पुत्र नेमीचंद जैन एनआरआई है और फ्रांस की एक कंपनी में मैनेजर है। यहां पर उनके भाई व माता-पिता रहते है। कुछ समय पूर्व पिता का देहांत हो चुका है। कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई सुमेर चंद्र जैने मां को घर से निकाल दिया। इसका पता चलते ही वह फ्रांस से इण्डिया आए और मां की मदद करने के लिए नोएड़ा में फ्लैट को बेचने के लिए पहुंचे जिससे जो रुपए मिले वह मां के लिए घर और कुछ पूंजी जमा कराई जा सके।
पत्नी के परिजनों की संपत्ति बेची
पीडि़त ने बताया कि उसके भाई सुमेर ने अपनी पत्नी के रिश्तेदारों की दिल्ली की संपत्ति बेच दी जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई और सुमरे पर मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *