सीआरपीएफ काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 घायल
जम्मू कश्मीर. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से बडी सूचना सामने आई है। यहां लावेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीलएफ पार्टी पर हमला कर दिया इस हमले में 2 जवान शहीद, 2 घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है जिसके बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दो जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में रह-रह कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है। देश अभी तक पुलवामा हमले के दर्द से उबर नहीं पाया है। इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे हालांकि भारत ने अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हुए पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया था।
