एलीवेटेड रोड के लिए स्वर्णरेखा नदी का सर्वे करने के लिए भोपाल से आए अधिकारी

ग्वालियर. ग्वालियर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाई जा रही 14.7 किलोमीटर लंबी एलीवेटेड रोड के कार्यों में तेजी लाने के लिए भोपाल से आई कंसलटेंसी की टीम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वर्णरेखा नदी का सर्वे किया। सर्वे के दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई साथ ही उनके हल करने के लिए योजना बनाई गई।
सीईओ नीरज अपने दो सहायकों के साथ ग्वालियर आए
एलीवेटेड रोड की कसंलटेंसी का काम नक्शाकार एंजेसी कर रही है। इस कंपनी के सीईओ नीरज अपने दो सहायकों के साथ ग्वालियर आए। टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग सेतु संभाग के अधीक्षण यंत्री मोहर सिंह जादौन, नगर निगम पीएचई के कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी एवं जिला प्रशासन की टीम के साथ ट्रिपल आईटीएम से सर्वे करना प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की सीवर लाइन को भी देखा। सीवार लाइन रानीपुरा के पास है जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर मिली इसके साथ ही टीम ने उन स्थानों को देखा जहां पर नदी सकरी है इसके साथ ही उन स्थानों का चिन्हित किया गया जहां पर एलीवेटेड रोड बनाने के दौरान परेशानी आ सकती है साथ ही उन स्थानों को भी देखा गया जहां पर सरार को सड़क बनाने के लिए भूअर्जन करना पड़ सकता है।
50 फीट चौड़ी सड़क होगी
एलीवेटेड रोड का कार्य दो फेज में किया जाएगा। पहला फेज रानी लक्ष्मीबाई समाधि से ट्रिपल आईटीएम तक होगा। यह सड़क 50 फीट चौड़ी होगी इसके बीच में डिवाइडर दिया जाएगा जिसके कारण यहां पर लोग आसानी से 60 से 70 की स्पीड तक सफर कर सकेंगे। इस सड़क को इस प्रकार बनाया जा रहा है कि उससे इसमें कम से कम घुमाव हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *