फूलबाग -डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर घर से साईकिल से नमन करने पहुंचे

ग्वालियर. मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने रविवार की सुबह अपनी ऊर्जा का परिचय देते हुए साईकिल से फूलबाग चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की पुण्यतिथि के मौके पर अपने घर कांचमिल से साइकिल पर सवार होकर निकले। शहर के विभिन्न क्षेत्र में घूमते हुए पहुंचकर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित करते हुए नमन किया। इस बीच वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा से मिले। दोनों ने एक दूसरे की ओर मुस्करा कर आगे बढ़े और नमस्कर किया और इसके बाद मंत्री साईकिल से घर के लिये रवाना हो गये। इस बीच वह बिना फॉलो वाहन के दिखाई दिये।
हमेशा से अलग अन्दाज के लिये पहचाने जाने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भी अलग अन्दाज में नजर आये। वह कांचमिल रोड़ स्थित घर से बिना शासकीय वाहन और फॉलो वाहन के निकले। उन्होंने छोटे बेटे की साईकिल उठाई और उस पर सवार होकर फूलबाग के लिये रवाना हो पड़े। ऊर्जा मंत्री को साईकिल पर आता देखकर कई लोग उनके साथ जुड़ते चले गये। यहां पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी समेत बीजेपी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *