ग्वालियर के दो पुलिस जवानों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर दंपति का पर्स लौटाया, 4 लाख के गहने रखे थे
ग्वालियर. दो ईमानदार पुलिस जवानों की तारीफ हो रही है उन दो जवानों ने दिल्ली एम्स में पदस्थ डॉक्टर दंपति का सड़क पर गिरा गहनों से भरा पर्स जवानों ने लौटाया है। आपको बता दें कि घटना रविवार दोपहर 2 बजे विक्की फैक्ट्री चौराहा की है।
दिल्ली जाने के लिए रास्ता पूछा तब पर्स गिरा
मुम्बई निवासी डॉ. सागर और डॉ. योगिता दिल्ली स्थित एम्स में पदस्थ है। वह सड़क मार्ग से मुम्बई से दिल्ली के लिए निकले थे। दोपहर वे कार से विक्की फैक्ट्री चौराहा पहुंचे जिसके बाद यहां योगिता ने कार से उतरकर कुछ लोगों से दिल्ली जाने के लिए रास्ता पूछा। इस दौरान उनका पर्स गिर गया और वे कार से मुरैना रोड के लिए निकल गए। विक्की फैक्ट्री तिराहा पर तैनात दो आरक्षक दीपक चतुर्वेदी और विभोर रावत को जब पर्स दिखा तो उन्होंने उठाकर चेक किया उसमें जेवरात, करीब 25 हजार रु. और अन्य दस्तावेज रखे थे। यह देख वह पर्स झांसी रोड थाने लेकर पहुंचे। यहां थाना प्रभारी की जानकारी में लाकर जमा कराया साथ ही वायरलेस सेट से सभी थानों को सूचित किया।
पर्स में 4 लाख के जेवरात, 25 हजार रु. अन्य दस्तावेज थे
डॉ. योगिता को पर्स गिरने का पता उस समय लगा जब वे मुरैना रोड पर पहुंच गए थे। लौटते हुए पहले हजीरा थाना। पहुंचे, यहां से पता लगा कि झांसी रोड़ पर एक पर्स मिला है, डॉक्टर वहीं पहुंचे और अपनी पहचान देकर पर्स में रखे सामान के बारे में बताया तब जवानों से पर्स वापस लिया और उनका आभार माना।
