लव जिहाद के आरोपी की संपत्ति जब्त करने व परित्यक्ता को गुजारा भत्ता देने के प्रावधान जोडे जाएंगे- गृहमंत्री नरोत्तम

भोपाल. मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के लिए होने वाली शादियों पर अंकुश लगाने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। इसे और सख्त बनाने के लिए लव जिहाद के आरोपी की संपत्ति जब्त करने और गुजारा भत्ते का प्रावधान भी जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
गृहमंत्री नरोत्तम ने कहा कि जिस तरह से तलाक होने के बाद गुजारा भत्ता परित्यक्ता को दिया जा सकता है वे संस्थाएं जो शादी कराती है, जो दान लेती है और दान देती है उन सबका रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा। पादरी, गुरू, मौलवी जो ये शादी निकाह कराते है उनको भी सजा का प्रावधान कर रहे है। इस तरह के नए विचारों पर चर्चा हो रही है। कई विषय विचाराधीन है और कानून दूसरे प्रदेशों से सख्त होगा। गृहमंत्री नरोत्तम आगे कहा कि आज बहुसंख्यक हिंदू समाज के धैर्य, शौर्य और सहिष्णुता का दिन है। इसी के चलते अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर हम सबके मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *