5 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने गाल का मांस नोचा

घायल मासूम की आज सर्जरी होनी है। - Dainik Bhaskarग्वालियर. आवारा कुत्तों के हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को अवाड़पुरा इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय के बच्चे पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल पर बुरी तरह से काट लिया है। जिससे गहरा घाव हो गया, काफी खून बह गया। परिजन बच्चे को तत्काल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टर सर्जरी की तैयारी कर रहे हे।
अवाड़पुरा निवासी ऑटोचालक शकी का 5 वर्षीय बालक शनिवार की शाम घर के पास किराना दुकान से सामान लेने गया था। इसी बीच रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर अटैक कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने बच्चे के चेहरे का निशाना बनाया और गाल पर काटकर मांस नोच लिया है। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कुत्ते को खदेडा। इसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की मां ने बताया दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी कुत्ते ने अटैक कर पटक लिया। चेहरे पर बहुत दर्द हो रहा है।
सर्जरी की तैयारी
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सर्जन डॉ. दिलीप गर्ग के मुताबिक बच्चे के चेहरे पर गहरा घाव है। गाल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए जल्द सर्जरी की जाएगी।बच्चे के पिता सकील खान ने बताया कि अली सामान लेने गया था। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से हमला कर उसे गिरा दिया और चेहरे पर काट लिया। पड़ोस की एक महिला ने बच्चे को कुत्ते से बचाकर गोद में उठाया।
सकील खान के मुताबिक, इस्लामपुरा और आरआर टॉकीज के पीछे के इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है। उनका दावा है कि इससे पहले भी इलाके में कई बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेटे की हालत देखकर उसका दर्द सहन नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *