बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य भाजपा से राज्यसभा के होंगे उम्मीदवार
देहरादून/कोलकाता. बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार होंगी। उन्होंने इससे पहले टीएमसी के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। कोयल ने 16 जुलाई 2026 को अपना इस्तीफा दिया था। अब खाली हुई सीट पर 16 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।
वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिये भाजपा ने दिनेश आर्य के नाम को मंजूरी दी है। केन्द्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुंहर लगाई है। दिनेश आर्च नैनीताल इलाके से आते है। वह फिलहाल राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष भी है। यह पद राज्यमंत्री के दर्जे वाला है।
कोयल मल्लिक को 2026 में टीएमसी ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा था। दरअसल, कोयल मल्लिक का असली नाम रूकमणि मलिक है। वह बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। राज्यसभा पहुंचने के बाद वह राजनीति में भी सक्रिय हुई थी।
