AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे

नई दिल्ली. त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्रहकों की जेब पर बोझ बढने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8 प्रतिशत तक की बढोतरी करने जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुडे कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढोतरी होगी।
टीवी-वॉशिंग मशीन के दाम 3 से 4 प्रतिशत बढेंगे
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार एयर कंडीशनर की कीमतों में सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक का उछाल आएगा। वहीं वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी के दामों में भी 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक की बढोतरी देखी जा सकती है। ब्लू स्टार, गोदरेज एप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने 4 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की बढोतरी कंफर्म की है। एलजी और बॉश होम कम्फर्ट ने एसी के दाम करीब 5 प्रतिशत तक बढा दिए है जबकि पैनाासेनिक दाम बढाने से पहले रिव्यू कर रही है इसके बाद प्राइस हाइक पर फैसला करेगी।
त्योहारों में कीमत बढने का असर सीमित
क्ंपनियों का मानना है कि त्योहारों में सेल्स पर कीमत बढने का असर सीमित ही रहेगा। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर की प्री-बाइंग स्कीम्स के तहत पुराना स्टॉक पहले ही खरीद लिया है। सप्लाई पाइपलाइन में 1 से 1.5 महीने का पुराना स्टॉक मौजूद है जिसका फायदा उठाकर ग्राहक दिवाली तक पुरानी कीमतों पर ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद सकेंगे। नई कीमतें दिवाली के बाद पूरी तरह लागू होंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *