अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने 26 एवं 27 सितंबर को अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय और संग्रह के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में हजीरा, चंदनपुरा, लदेड़ी, नारायण बिहार कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया और मोहना क्षेत्र में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान नारायण बिहार कॉलोनी और लक्ष्मण तलैया से कुल 40 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त की गई। वहीं मोहना की बरसाना कंजर बस्ती में 7 ड्रम में करीब 3,500 किलो गुड़ लाहन बरामद कर सैंपल लेने के बाद मौके पर नष्ट किया गया। मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए गुड़ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 39 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *