स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, महिला पुलिस ने की सघन चेकिंग

ग्वालियर। स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और महिला पुलिस द्वारा क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक स्वीटी राजावत के नेतृत्व में निरीक्षक सुरभि शर्मा एवं महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शहर के कुछ स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की चेकिंग की गई। जिसमें ‘‘मोनार्क द फैमिली सलून’’ एवं ‘‘द बीच सैलून एंड स्पा’’ को चेक किया गया और चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला, न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने, कार्य हेतु रखे गये स्टाफ का बायोडाटा उचित तरीके से रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *