BSNL नेटवर्क हुआ दुरुस्त, परेशान थे ग्वालियर के मोबाइल उपभोक्ता, भोपाल में मिला फॉल्ट
ग्रामीण क्षेत्र में भी नहीं छोड़ा नेटवर्क
ग्वालियर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नेटवर्क पूरी तरह से दुरुस्त हो गया है और आवाज न आने की समस्या तथा डाटा गड़बड़ होने की शिकायत थी वह दूर कर दी गई। सिस्टम में जो फॉल्ट था उसकी सर्चिंग के लिए 3 तकनीकी टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया और गड़बड़ी को पकड़ लिया। फॉल्ट भोपाल में मिला जिसे सही कर दिया गया।
बैक हॉल मीडिया में थी परेशानी
BSNL के बैक हॉल मीडिया (आने वाला डाटा बिना किसी सूचना के नष्ट या गायब) की परेशानी आ रही थी। इसका पता जब विभाग के अफसरों को चला तो 3 तकनीकी टीमों को इस काम के लिए लगाया गया कि फॉल्ट कहां आ रहा है। इसके लिए ग्वालियर से लेकर बेंगलुरु तक सर्च की गई। तकनीकी टीमों ने पूरा बैक हॉल मीडिया और नेटवर्किंग सिस्टम जांचा तो पता चला कि यह दिक्कत भोपाल में आ रही है। BSNL की तकनीकी टीमों ने इस फॉल्ट को तत्काल सुधारा और आ रही दिक्कतों को दूर किया।
अभी तक यह कहा जाता था कि ग्रामीण क्षेत्रों में BSNL की पकड़ कमजोर है, लेकिन यह अब गुजरे जमाने की बात है। … मीडिया में आ रही परेशानी को … BSNL का नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों … मोबाइल से बात करने के बाद एक सेकंड के लिए भी आवाज कट नहीं हुई वहीं डाटा भी भरपूर चला।
जो फॉल्ट था उसे सही कर दिया
नेटवर्क में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए हमारी टीमें लगातार काम कर रही थीं, लेकिन फॉल्ट पकड़ में नहीं आ रहा था। तकनीकी टीमों ने जब दोबारा सर्चिंग की तो फॉल्ट पकड़ में आया और यह भोपाल में मिला, जिसे सही कर दिया गया। अब नेटवर्क पूरी तरह से आ रहा है और आवाज कट होने की प्रॉब्लम दूर हो गई है।
आईएस दिनकर, डीजीएम ऑपरेशन, BSNL
