पर्यटन दिवस-ग्वालियर किले पर चलाया गया स्व्च्छता अभियान और पौधरोपण भी

किले में स्वच्छता अभियान चलाते नगर निगम कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रविवार को ग्वालियर किला परिसर में नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शहरवासियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने किले के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कर कचरा इकट्ठा किया और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
स्वच्छता अभियान के बीच लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील की है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा है कि ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की सफाई सीधैतौर पर शहर की छवि से जुड़ी है। यदि पर्यटनस्थल साफ-सुथरे रहेंगे तो बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच ग्वालियर की अच्छी छवि बनेगी। स्थानी पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्वच्छता के साथ पौधरोपण पर भी फोकस
स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई के साथ पौधरोपण पर भी जोर दिया गया। लोगों से अपील की गयी है कि वर्तमान मौसम पौधों के विकास के लिये अनुकूल है। इसलिये ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। इससे शहर में हरियाली बढ़ेगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण व शुद्ध हवा मिल सकेगी।
गीला-सूखा कचरा अलग रखने की सलाह
कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सलाह दी गई। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कम करने और बाजार जाते समय कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। लोगों से कहा गया कि घरों से निकलने वाले सब्जी-भाजी के कचरे और प्लास्टिक वेस्ट को अलग रखने की आदत डालें, जिससे कचरे के बड़े ढेर न बनें। अभियान में शामिल बाइक राइडर शबनम ने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम का काम नहीं है। निगम कर्मचारी सुबह से रात तक सफाई में जुटे रहते हैं, जबकि कचरा हम लोग फैलाते हैं। उन्होंने अपील की कि लोग कहीं भी जाएं, कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *