दक्षिण अफ्रीका में की गयी अंधाधुंध फायरिंग में 17 की मौत, हमलावर एके-47 लेकर आये थे

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के अनुसार यह फायरिंग शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार में हुई। हमलावरों के पास कथित तौर पर एके-47 राइफल और पिस्तौल थी।
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और इमरजेंसी मेडीकल सर्विस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। मेडीकल टीम ने घटनास्थल पर ही 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों में 13 पुरूष और 4 महिलायें शामिल है। गोलीबारी में घायल 15 लोगों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने केलिये तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *