MP की मोहन सरकार के निर्माण कार्यो में अनियमितता पर सिंधिया ने जताई नाराजगी, सीवर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार 113 करोड़ फूंके फिर भी काम अधूरा
शिवपुरी. शहर के सीवर प्रोजेक्ट के लिये 67 करोड़ रूपये की लागत के सीवर प्रोजेक्ट पर 13 साल में 111 करोड़ रूपये खर्च हो चुके है। इसके बाद भी सीवर प्रोजेक्ट चालू नहीं पाये है। 113 करोड़ रूपये के सीवर प्रोजेक्ट में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरे दादा माधव महाराज (प्रथम) के दौर में शिवपुरी में 15 किमी की सीवर लाइन बिछाई गयी थी। इसका वर्तमान समय में 7 किमी का हिस्सा आज भी चालू है।
दूसरी ओर पीएचई और नगरपालिका 113 करोड फूंकने के बाद भी सीवर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाये। इब इसकी कमान एमपी अर्बन डवलपमेंट कॉर्पोरेशन को सौंपी जायेगी। आपको बता दें कि अधूरे सीवर प्रोजेक्ट से जनता लम्बे समय से परेशान है।
