अमेरिका के एफ-35 जोधपुर के आसमान में गरजे

नई दिल्ली. राजस्थान के जोधपुर में ‘‘तरंग शक्ति 2026’’ बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास शुरू हो गया है। इस बार अभ्यास में अमेरिकी एफ-35 फायटर जेट भी शामिल किया गया है। अमेरिका Six F-35 Lightning IIs विमान 200 से अधिक एयरमैन के साथ भारत पहुंचे है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी है।
सर्जियो गोर ने बताया है कि अमेरिकी एयरपावर जोधपुर पहुंच चुकी है। एफ-35 पहलीबार ‘‘तरंग शक्ति 2026’’ में हिस्सा ले रहे है। यह विमान भारतीय वायुसेना के साथ दूसरे साझेदार देशों की वायु सेनाओं के साथ भी उड़ान भरेंगे। भारतीय वायुसेना का ‘‘तरंग शक्ति 2026’’ अभ्यास 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में अभ्यास करेंगे। इसमें लगभग 40 देशों की भागीदारी हो रही है। 7 देशअपने लड़ाकू विमान तथा अन्य सैन्य संसाधनों के साथ अभ्यास में शामिल होंगे। बाकी देश पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास की सबसे खास बात अमेरिकी एफ-35 फायटर जेट की पहली भागीदारी हे। इससे पहले एफ‘-35 भारत में एयरो इंडिया के दौरान पहली बार शामिल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *