बैंक में लूट-42 लाख नगद, 23 किलो सोना हथियादबंद बदमाश फरार, पुलिस को 5 लुटेरों की तलाश

जमशेदपुर. गोलपुरी थाना इलाके में गुरूवार को केनरा बैंक में हुई दिनदहाड़े डकैती ने पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया। हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे। कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और चेस्ट खुलवाकर कैश और सोना लेकर फरार हो गये। अब इस मामले की जांच के लिये 20 सदस्यीय एसआईटी बनाई गयी है। पुलिस ने 5 संदिग्ध लुटेरों पर इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरूवार की सुबह लगभग 9.10 बजे बैंक का प्यून बैंक खोलने पहुंचा था। इस बीच लगभग 5-7 हथियारबंद बदमाश बैंक में दाखिल हुए और प्यून को निशाना बना लिया है।इसके बाद बैंक के दूसरे कर्मचारी पहुंचते गये। बदमाश उन्हें भी बंधक बनाते गये। लगभग 10 बजे बैंक मैनेजर के पहुंचने के बाद बदमाशों ने उन्हें भी अपने कब्जे में ले लिया। यह आरोप है कि हथियारों के बल पर बैंक का चेस्ट खुलवाया गया है और वहां रखी नगदी और सोने के गहने लेकर बदमाश फरार हो गये।
डकैती के दौरान सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की गई. बैंक के फर्श पर खून के धब्बे मिलने के बाद पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है. बैंक से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश करीब 42 लाख रुपये नकद लेकर गए हैं. इसके अलावा बैंक में रखे सोने के गहनों के करीब 650 पैकेट भी लूटे गए हैं. इन गहनों का कुल वजन लगभग 23 किलो बताया जा रहा है. सोने की कीमत को लेकर शुरुआती अनुमान 32 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है. हालांकि लूटे गए सोने की कीमत का अंतिम आकलन जांच और बैंक के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *