भारतीय ड्रोन -ऑपरेशन सिंन्दूर में पाक को पस्त करने वाले ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली. युद्धाभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राकर लोइटिरिंग म्यूनिशन ने सटीक हमला किया।इस प्रदर्शन में उसने निर्धारित लक्ष्यों का पता लगाने, उन पर निशाना साधने और सटीक प्रहार करने की अपनी क्षमता साबित की। यह परीक्षण वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियोंमें किया गया है।
अभ्यास में भारतीय और अमेरिकी सेनायें शामिल रहीं और स्काईस्ट्राइकर ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को रेखांकित किया है। लोइटरिंग म्यूनिशन एक ऐसा सिस्टम है जो हवा में मंडराते हुए लक्ष्य की तलाश करता है। सटीक हमला करता है। स्काईस्ट्राइकर ने इस क्षमता का महाजन जैसे कठिन मैदानी इलाके में दिखाया । इससे सेनाओं को यह समझने में मदद मिली है कि ड्रोन आधारित हथियार ऑपरेशन में कितने प्रभावी हो सकते है।
ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग इस ड्रोन के सफल परीक्षण ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के महत्व को फिर से उजागर किया। आज की सेनायें पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ बिना चालक वाले सिस्टम पर अधिक भरोसा कर रही है। स्काईस्ट्राइकर जैसे प्लेटफार्म सटीक प्रभाव डालने की क्षमता रखते है। इससे अनावश्यक नुकसान कम होता है लक्ष्म को ज्यादा असरदार तरीके से निपटाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *