दालबाजार समिति चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप पंजवानी, सचिव श्याम बंसल निर्वाचित हुए

ग्वालियर. शहर के प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र दालबाजार व्यापार समिति के चुनाव में बुधवार को मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिये गये। अध्यक्ष पद पर दिलीप पंजवानी, सेक्रेटरी पद श्यामकुमार बंसल, संयुक्त मंत्री पद पर मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष पद अनुराग गर्ग पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। लेखा निरीक्षण पद पर आयुष बंसल निर्वाचित हुए है।
24 सितम्बर गुरूवार की सुबह 9 से 4 बजे तक 692 मतदाताओं ने 13 प्रत्याशियाओं के बीच विभिन्न पदों के लिये मतदान किया गया। मतदान शुरू होने से पहले निर्वाचन अधिकारी कृष्णगोपाल अग्रवाल, उप निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल और ओमप्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में प्रत्याशियों को खाली बैलेट बॉक्स दिखाये गये। इसके बाद बॉक्स पर ताले लगाकर उन्हें सील किया और मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
इन पदों पर हुआ मुकाबला
अध्यक्ष: दिलीप पंजवानी और दीपक गुप्ता ‘दादा’
उपाध्यक्ष: ऋषि अग्रवाल और नीरज गुप्ता
मंत्री/सेक्रेटरी: श्यामकुमार बंसल ‘अप्पा’ और विवेक जैन ‘लिल्ले’
संयुक्त मंत्री: मनीष गोयल ‘छोटे’, मुकेश गोयल, दिलीप लखवानी, रामकुमार गुप्ता और अशोक डिगवानी
लेखानिरीक्षक: गौरव गोयल और आयुष बंसल
कोषाध्यक्ष: अनुराग गर्ग निर्विरोध निर्वाचित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *