LNIPE में छात्रों की देर रात हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रार इस्तीफा मंजूर, तत्काल वार्डन को भी हटाया

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में छात्रों का पिछले 15 दिनों से रजिस्ट्रार का इस्तीफा और श्रुति उपाध्याय के परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की मांग के आन्दोलन बुधवार की बुधवार-गुरूवार की मध्यरात्रि में खत्म हो गया। संस्थान प्रशासन को छात्रों की मांगों के आगे झुकना पड़ा। बुधवार की देर रात प्रभारी रजिस्ट्रार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उसे स्वीकार कर लिया गया है। छात्रों की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन को भी तत्काल हटा दिया गया है।
बुधवार को केन्द्रीय मंत्रालय से आये एक प्रतिनिधि मंडल ने छात्रों और प्रशासन से बात की। हालांकि इस बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद छात्रों ने पूरे संस्थान कामकाज ठप्प करा दिया और प्रशासनिक भवन पर ताला लगा दिया था।
देर रात तक प्रशासनिक स्तर पर कई बैठकें हुईं। आखिरकार छात्रों की मांगें मान ली गईं। इसके बाद प्रभारी रजिस्ट्रार ने कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी रजिस्ट्रार ने संस्थान के गेट पर छात्रों के सामने कुलपति को इस्तीफा दिया। हॉस्टल वार्डन को हटाने की मांग पर भी तुरंत कार्रवाई की गई। अपनी मांगें पूरी होने की खबर मिलते ही छात्रों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला किया। रात करीब 12:15 बजे संस्थान में चल रहा प्रदर्शन समाप्त हो गया। छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी। छात्रों ने बताया कि उनकी सभी मुख्य मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *