एसपी ऑफिस के मुख्यद्वार पर जेठ-बहू का शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस की चालक से सेटिंग का भी आरोप

ग्वालियर. बिजौली के श्यावरी गांव में निर्माणाधीन सड़क पर हाइड्रा की चपेट में तेज रफ्तार बाइक के आने से जेठ-बहू की मौत के बाद बुधवार को मामला गरमा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन, समाज के लोग और स्थानीय निवासी दोनों शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गये और मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। लगभग 1 घंटे तक प्रदर्शन के चलते एसएसपी कार्यालय के दोनों गेट बन्द रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व सम्यंक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्ध ने आरोप लगाया कि हादसे में हाइड्रा चालक की लापरवाही से 2 लोगों की मौत हो गयी है। प्रदर्शनकारियों ने चालक द्वारा पुलिस से कथित सेंटिंग करने का भी आरोप लगाया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
एसएसपी नहीं मिले, एएसपी ने संभाली स्थिति
प्रदर्शन के दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद एएसपी जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे और परिजन व समाज के लोगों से बातचीत की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
पुलिस का कहना
ASP  जयराज कुबेर ने कहा कि परिजनों की शिकायतों और आरोपों को संज्ञान में लिया गया है। घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। निर्माण कंपनी और दोषी चालक के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *