बीजेपी का मध्य प्रदेश पर फोकस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन रहेंगे

भोपाल. बीजेपी ने मध्य प्रदेश पर फोकस किया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहां दो दिन के प्रवास पर आएंगे जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। वे 17 सितंबर को उज्जैन आएंगे। 18 सितंबर को भी यहीं रहेंगे, नितिन नबीन पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार मप्र आ रहे है। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। नितिन नबीन के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा सतर्क है। राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश और संभाग प्रभारियों की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर और उज्जैन में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव के साथ वे रामघाट पर शिप्रा आरती और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को वे महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला मध्य प्रदेश दौरा होगा।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अगला एक माह संगठन की पूरी शक्ति सेवा संकल्प अभियान की सफलता में लगाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और जनकल्याण का माध्यम बनाकर देश के विकास को नई दिशा दी है। अभियान इसी विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यक्रमों की संख्या से ज्यादा उनकी प्रभावशीलता, गुणवत्ता और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *