वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों 6 बाइकें बरामद, चोरी में एक बालिग और 3 नाबालिग शामिल
ग्वालियर. भितरवार पुलिस ने एक राज्यस्तरीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कियाहै। इनके पास से चोरी की 6 मोटर साईकिलें बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग और 3 नाबालिग भी शामिल है। सोमवार की देर शाम भितरवार थाना बलवीर सिंह मावई को खबर मिली थी एक व्यक्ति बागबई तिराहे के पास चोरी की बाइक के साथ खड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जश्नदीप समरा 21, निवासी वार्ड क्रमांक 10, भितरवार का पकड़ा है। उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक मिली है।
जशनदीप से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने 3 अन्य साथियों के नाम बताये हैं। इनमें से एक भितरवार, एक चीनौर और एक शिवपुरी के मगरौनी का निवासी है। पुलिस टीम ने रात में ही तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। इनकी आयु 16-17 साल की है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 6 मोटर साईकिलें बरामद की है। यह बाइके दतिया, ग्वालियर और भिंड से चुराई गयी थी। बरामद बाइक में एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लेटिना शामिल है।
बरामद बाइर का विवरण इस प्रकार है
MP07NR9656 – एचएफ डीलक्स, MP07ND1097 – स्प्लेंडर, MP07NN0160 – प्लेटिना, MP04YM9086 – स्प्लेंडर, MP07ZT4804 – स्प्लेंडर, MP32ZA8831 – एचएफ डीलक्स
