2 हजार तक यूपीआई पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं, सरकार के नये नोटिफिकेशन में क्या है?
नई दिल्ली. अगर आप प्रतिदिन की तरह खरीदारी के लिये यूपीआई से भुगतान करते हैं तो 2 हजार की एक लिमिट आने वाले दिनों में आपके लिये महत्वपूर्ण हो सकती है। सरकार के नये नोटिफिकेशन के बाद यूपीआई भुगतान पर चार्ज का लेकर फिर चर्चा तेज हो गयी है।हालांकि अभी ऐसा कुछ नहीं है कि आज से यूपीआई करने पर आपको कोई नयी फीस देनी होगी। खासकर 2,000 तक के भुगतान को लेकर स्थिति साफ है। बड़े मर्चेट भुगतान पर आगे क्या व्यवस्था होगी। इसे लेकर अभी विस्तृत नियम आने बाकी है।
डिपार्टमेंट ऑफ फायनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) ने सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक भुगतान मोड पर बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर सीधे या परोख रूप से र्चा नहीं लगा सकते है। नोटिफिकेशन के अनुसार 2,000 तक के यूपीआई ट्रॉजेक्शन पर बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर कोई चार्ज नहीं लगासकते है। यह व्यवस्था भुग्रतान करने वाले और पेमेंट हासिल करने वाले, दोनों पक्षों के लिये हैं। इसका सीधा मतलब है कि अभी 2 हजार तक के भुगतान पर ग्राहकों या दुकानदारों से कोई नया चार्ज नहीं लिया जायेगा।
RuPay डेबिट कार्ड पर क्या है नियम
नए नोटिफिकेशन में RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट को भी चार्ज से छूट दी गई है। हालांकि UPI के मुकाबले यहां ₹2,000 की कोई सीमा नहीं बताई गई है। पेमेंट कंपनियों के लिए भी आगे आने वाला फ्रेमवर्क अहम होगा. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Google Pay और Walmart के स्वामित्व वाली PhonePe मिलकर हर महीने UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम का करीब तीन-चौथाई (75%) हिस्सा संभालते है।
