जाजान, जेद्दा और आभा पर इमरजेंसी अलर्ट जारी, जोरदार धमाके किये गये

नई दिल्ली. हुतियों ने सऊदी अरब पर एक बार फिर से हमला बोल दिया है। हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत में दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे है।इस बीच एक सैन्य एयरबेस का निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 13 नागरिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि, बाद में सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि खबरा अब टल गया है। सऊदी अधिकारियों ने खमीस मुशैत, आभा और जजान शामिल है।
तेल सप्लाई पर से गहराया संकट
लाल सागर के मुहाने पर स्थित पेरिम द्वीप पर कब्जे के साथ-साथ हूतियों की इस नयी बढ़त ने सऊदी अरब के तेल निर्यात पर दबाव बढ़ा दिया है। इससे पहले एक हवाई हमले की वजह से सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन ठप हो गयी थी। सऊदी अरब नं 1980 के दशक में होर्मुज के विकल्प के रूप में 1200 किमी लम्बी यह पाइपलाइन बनाई थी। तेल व्यापारियों के अनुसार अगर यह पाइपलाइन लम्बे समय तक बंद रहती है तो ग्लोबल ऑयल सप्लाई में 4 प्रतिशत तक की कटौती की जा सकती है।इसकी वजह से कच्चे तेल की दामों में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गयी है। इस दौरान सऊदी और यमनी वायुसेना ने मोचा पोर्ट के आसपास हूती ठिकानों पर बमबारी तेज कर दी है। इसके बावजूद हूतियों ने करीब पूरे पश्चिमी तट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
हूतियों ने ट्रम्प को दूर रहने की सलाह दी
अमेरिका ने अभी तक सऊदी अरब की प्रत्यक्ष सैन्य हस्तक्षेप की मांग को स्वीकार नहीं किया और सिर्फ खुफिया मदद दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हूतियों ने भी अमेरिका से इस लड़ाई से दूर रहने के लिये कहा है। इस दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जेद्दा में अमेरिकी क्षेत्रीय कमाण्डर एडमिरल ब्रैड कूपर के साथ मुलाकात की थी। इस बीच दोनों के बीच इन हमलों को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *