सूने मकानों चोरी करने वाले चार नकबजनों को लाखों के आभूषणों सहित गिरफ्तार

मुरार, ठाठीपुर और विश्वविद्यालय पुलिस ने खोली नकबजनी की वारदातें।
पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो नकबजनों को पकड़ा, तीसरे आरोपी की तलाश जारी।
नेहरू कॉलोनी की नकबजनी का किया खुलासा, आरोपी अजय उर्फ चेला रजक गिरफ्तार।
सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी राहुल उर्फ हड्डी को ससुराल से दबोचा।
गिरफ्तार नकबजनों से चोरी का मशरूका कीमती लगभग 45 लाख का जप्त किया।
ग्वालियर। पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया एवं सीएसपी मुरार संदीप बांगरे ने अपने-अपने थाना बल की पुलिस टीमों को थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नदी संतर पर दो लड़के पुल के पास बैठे हुए दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम सोनू उर्फ सोना जाटव व सूरज जाटव बताया। 25,26.08.2026 की रात में सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया गया। उक्त मामले में अन्य संदेही सोना का भाई बन्टू जिसकी तलाश उसके घर पर की तो वह पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना ठाठीपुर पुलिस की कार्यवाही  13.सितम्बर  को सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा संदेही अजय उर्फ चेला रजक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा नेहरू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर आरोपी के खलीफा कॉलोनी किराये के मकान से एक जोडी सोने की झुमकी, एवं एक आईफोन जप्त किया गया चोरी गयी होंडा मोटरसाइ‌किल क्र0 एमपी07-जेडटी-3341 को भी आरोपी से जप्त किया गया।
थाना विश्वविद्यालय की कार्यवाही संदेही आरोपी राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी में उसकी ससुराल से घरदबोचा। संदेही से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके मकान के अंदर से एक बेंदा (माँग टीका) सोने जैसा, एक जोड़ी झाले सोने जैसे, एक जोडी टॉप्स सोने जैसे, एक लेडीज अँगूठी सोने जैसी एक वेशर सोने जैसी को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *