100 करोड़ का फ्रॉड-पॉश कॉलोनी विंडसर हिल में चल रहे इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का पुलिस ने किया खुलासा, फिल्म की तरह लगाया सेटअप, आरोपियों के श्रीलंका-दुबई से जुड़े तार

ग्वालियर. बॉलीवुड फिल्म ‘‘जन्नत’’ के उस दृश्य की तरह से जहां बैठकर हीरो करोड़पति बनने के लिये ऑनलाईन मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का हाईटेक नेटवर्क चलाता है। ठीक उसी प्रकार से ग्वालियर की पॉश विंडसर हिल्स के एक किराये फ्लैट में डुपलेक्स में 100 करोड़ से ज्यादा अंतर-राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड ऑपरेट कर रहे थे। क्राइम ब्रांच और साइबर विंग ने रविवार का इस फर्जीवाडै का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने रविवार की रात लगभग 8 बजे साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है।


आरोपी ‘‘100 पैनल’’ नाम की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा और गैम्बलिंग खिलवा रहे थे। पुलिस की पूछताछा में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह व्हाट्सएप के माध्यम से दुबई और श्रीलंका के सट्टेबाजों के सीधे संपर्क में थे।
किसी को खाते, सिम, एटीएम न दें-पुलिस
नागरिक अपने बैंक खाते, एटीएम, या सिम कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। म्यूल अकाउंट्स का उपयोग साइबर ठगी में होने पर मूल खाताधारक पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आम आदमी सूचना के आधार पर विंडसर हिल्स के फ्लैट पर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम बनाकर कार्रवाई की थी, यहां पर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ऑनलाइन के माध्यम से कई खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था।
मौके से 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इनसे मोबाइल,लैपटॉप सिम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, आधार कार्ड,पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित बरामद किए है।
पकड़े गए आरोपियों ने पूरा सेटअप एक फिल्म के स्टाइल में लगा रखा था, सभी आरोपी कमीशन पर काम करते हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और भी कई खुलासे से हो सकते हैं। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस उस डुप्लेक्स के मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के इतना बड़ा नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था और क्या मकान मालिक को इसकी जानकारी थी।
गिरफ्तार आरोपी
​सोहित करेर (22) – निवासी मुरार, ग्वालियर
​दिनेश रायकवार (28) – निवासी दतिया
शांतनु श्रीवास (20) – निवासी मुरार, ग्वालियर
सुमित कुशवाह (26) – निवासी गोला का मंदिर, ग्वालियर
दीपक आर्य (34) – निवासी मुरार, ग्वालियर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *