MP में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बडा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 137 अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना/तबादला किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर काम करना होगा। तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पुलिस के साथ नगरीय पुलिस और पुलिस मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। आईपीएस अधिकारी मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में साइबर के उप पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर नगरीय इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली बनायाग या है। वहीं आलोक कुमार वर्मा को देवास में सहायक पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव प्रिया को एसडीओपी नेपानगर, बुरहानपुर और शुभम सिंह ठाकुर को एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *