तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 739.60 फ़ीट से अधिक, केवल 0.40 फीट खाली

ग्वालियर. तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, तिघरा बांध के कैचमेंट में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु तिघरा बांध के जलद्वारों को शाम 04:00 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है। अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। आवक में वृद्धि होने पर जल निकासी में वृद्धि की जा सकती है।
उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा सांक नदी होते हुए यह जल पिलौआ बांध में पहुँचेगा। सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया जाता है। जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना। जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *