तिघरा जलाश्य फुल, मटमैले पानी से मिलेगी राहत, प्रतिदिन मिलेगा पानी

ग्वालियर. लगातार हो रही वर्षा से ग्वालियर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला तिघरा जलाश्य अपनी पूरी क्षमता तक भर गया है। बांध का जलस्तर निर्धारित क्षमता 739 फीट को पार कर 739.50 फीट से ज्यादा पहुचते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम को सुरक्षा के लिहाज से बांध के 3 गेट 9.9 इंच तक खोल दिये है।
तिघरा के गेट खुलते ही बांध करीब 1040 क्यूसेक अतिरिक्त जल सांक नदी में बहाया था। बांध के फुल होने से अब शहरवासियों का जल्द ही प्रतिदिन पानी की सप्लाई मिलने की उम्मीद जागी है। पिछले कुछ दिनों से आ रहे मटमैले पानी की समस्या से भी राहत मिलने की संभावना है।
गंदे पानी से मिलेगी राहत
वर्षा के मौसम के दौरान नलों से गंदा और मटमैला पानी आने से शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जा रहा था तो दूसरी ओर सप्लाई का पानी गन्दा होने होने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया था। अब तिघरा का जलस्तर पूरा होने और नये पानी के लगातार आवक से जल शोधन प्रक्रिया बेहतर होगी। इससे लोगों को मटमैले पेयजल पानी से राहत मिलेगी और प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिल सकेगा।

वर्तमान में ग्वालियर शहर के लोगों को एक दिन छोड़कर (अल्टरनेट डे) पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है। तिघरा के पूर्ण जलभराव के बाद अब नगर निगम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच शहर में प्रतिदिन पानी की सप्लाई शुरू करने को लेकर मंथन तेज हो गया है।अधिकारियों की बैठक में इस पर सकारात्मक चर्चा हुई है और माना जा रहा है कि जल्द ही शहरवासियों को रोजाना जल सप्लाई देने के आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *