निःशुल्क ज्योतिष शिविर सत्कार गेस्ट हाउस में 9 सितम्बर को -सीमा नायक

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में 9 सितम्बर की दोपहर 1 बजे ज्योतिष जगत के प्रख्यात विद्वान स्वर्गीय डॉ. रमेश वायगांवकर की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर निःशुल्क ज्योतिष शिविर आयोजन किया जायेगा। पिछले 5 दशकों तक ज्योतिष के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। डॉ. वायगांवकर वैदिक ज्योतिष, रमल ज्योतिष, केपी ज्योतिष, अंक ज्योतिष के अतिरिक्त कर्मकांड एवं वास्तुशास्त्र के मूर्धन्य विद्वान थे। यह जानकारी मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी की मीडिया प्रभारी सीमा नायक ने दी।
शिविर में वैदिक ज्योतिष, के.पी. पद्धति, अंक ज्योतिष, पाश्चात्य ज्योतिष, तंत्र, टैरो रीडिंग, हस्तरेखा सहित अनेक विधाओं के विशेषज्ञ जनसाधारण की समस्याओं के समाधान एवं निराकरण हेतु उपस्थित रहेंगे। आम जनता निःशुल्क ज्योतिष के प्रख्यात विद्वानों तक पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सके तो इस कार्यक्रम का ध्येय है। कार्यक्रम में ग्वालियर के विद्वान ज्योतिषियों का सम्मान किया जाएगा। उनके विचारों से ज्योतिष के विद्यार्थियों व जनमानस लाभान्वित हो सके।
उक्त शिविर में श्रीमती सीमा नायक, कल्पना बोहरे, वन्दना शर्मा, डी.पी. तेलेग, महेश मुंदला, ललिता राजोरिया, अशोक पांडे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही अन्य ज्योतिषाचार्य भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मयूर घाटो, विशवंजन गुप्ता, मनोज द्विवेदी, सुदर्शन जाजू, अर्चना अग्रवाल, आरती सोलंकी, रमेश कोटल, हिमांशु शुक्ला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *