फोटोन मेट्रिक्स डिवाइस से होगा मच्छरों का खात्मा

बिना केमिकल के काम करती है ये मशीन. (Photo: photonmatrixlab)

नई दिल्ली. मच्छर की वजह से कई लोगों को परेशानी होती है तो कई बार यह डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी तक देते है। पार्क, छत आदि पर मच्छरों का आतंक और अधिक बढ़ जाता है। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिये चीन ने एक कमाल का डिवाइस तैयार किया है।
चीन की कंपनी फोटोन मैट्रिक्स नाम का एक डिवाइस तैयार किया है जो कि लेजर टेक्नोलॉजी और कई कमाल के सेंसर के साथ आती है यह मशीन बिना केमीकल के सिर्फ लेजर लाइट्स से ही हवा में उड़ते मच्छरों का खात्मा कर देती है। चाइनीज स्टार्ट अप का दावा है कि फोटोन मैट्रिक्स सिर्फ हवा में उड़ रहे मच्छरों का ही निशाना नही बनाती है बल्कि यह हवा में उड़ने वाले अन्य कीड़ों को भी मार गिराती है।
Photon Matrix का ये अभी प्रोटोटाइप है
Photon Matrix नाम का पोर्टल मौजूद है, जहां ये प्रोडेक्ट मौजूद है।  कंपनी ने बताया है कि अभी यह प्रोटोटाइप स्टेज में है और क्राउडफंडिंग के जरिए फंड जुटा रहा है।  इस तकनीक ने लोगों की कल्पना को भी हवा दे दी है।   आने वाले दिनों में ऐसे लेजर सिस्टम से लैस घूमने वाले रोबोट घरों में कीटों का सफाया करते नजर आ सकते है।
घर और पार्क के लिए है यूजफुल
फोटोन मैट्रिक्स को पार्क, पार्किंग, छत, घर के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से बिना केमिकल के इस्तेमाल के ही मच्छरों का मारा जा सकता है।  इसका मकसद लोगों को और उनके खाने को सुरक्षित रखना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *