मेल-एक्सप्रेस में जल्द स्लीपर-जनरल 6 से 8 कोच बढ़ेंगे

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियों में जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। यानी रेलों की संरचना को बदला जा रहा है। इसके बाद लंबी दूरी की रेलों में 24 कोच नजर आएंगे। इसमें कम से कम छह से आठ स्लीपर और चार जनरल डिब्बे अनिवार्य होंगे। रेलवे का यह फैसला मेल और एक्सप्रेस रेलों पर लागू होगा। इस संरचना के लागू होने के बाद देशभर में सालाना 32 से 36 करोड़ अतिरिक्त मुसाफिर सफर कर पाएंगे।
बढ़ाए जा रहे डिब्बे
मेल-एक्सप्रेस में 18 से 22 कोच होते हैं। इसमें स्लीपर-जनरल के सिर्फ छह से आठ कोच होते हैं। अब रेलों में स्लीपर-जनरल कोच बढ़ाने के लिए तेजी से डिब्बों के निर्माण का काम चल रहा है। करीब दस हजार नए कोच तैयार किए जा रहे हैं।
फायदा इन्हें होगा…
रेल में डिब्बे बढ़ाने का सबसे ज्यादा फायदा बिहार, यूपी और अन्य उन राज्यों को होगा, जहां तीन त्योहार पर घर लौटने वालों की एकदम से भीड़ बढ़ जाती है। महानगरों से चलने वाली रेलों में इन कोचों की संख्या सबसे पहले बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *