Crude Oil के दाम 80 डॉलर से नीचे आए, तेल बाजार में राहत

नई दिल्ली. बल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। ऑयल मार्केट में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को फिर से खोलने को लेकर कूटनीतिक समाधान निकल सकता है जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। इसी पॉजिटिव माहौल के बीच ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इधर भारत में क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए अपनाए जा रहे ई20 फ्यूल का लगातार विरोध हो रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है।


क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट जारी
बुधवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। हाल ही के हफ्तों में तेल बाजार में काफी अस्थिरता रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को टालते हुए कूटनीतिक वार्ता के लिए समय देने की घोषणा की थी जिसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हुई। इससे पहले जुलाई के अंत में होर्मूज और बाब अल-मंडेब में बढते तनाव के कारण क्रूड के दाम 101 डॉलर तक पहुंच गए थे।
ई20 के विरोध में 2.33 लाख याचिकाएं
क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए अपनाए जा रहे ई20 फ्यूल को लेकर भारत में लगातार विरोध किया जा रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उस समय दिल्ली पुलिस ने रोक दिया ज बवह करीब 100 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। उनके साथ ई20 मिश्रित पेट्रोल को वापस लेने की मांग वाली 2.33 लाख से अधिक हस्ताक्षर याचिकाएं भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *