मित्रता दिवस पर विप्र ब्राह्मण महिला मंच की धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा

ग्वालियर। विप्र ब्राह्मण महिला मंच द्वारा मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार, 2 अगस्त को विप्र बहनों के लिए एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता, पारस्परिक स्नेह, मित्रता एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना था।
डबरा के प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर पर पहुंची
यात्रा प्रातः 8 बजे ग्वालियर से बस द्वारा प्रारंभ की गई । सर्वप्रथम सभी बहनें जौरासी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया , जहां चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई । इसके पश्चात यात्रा डबरा के प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर पर पहुंची। तत्पश्चात सभी श्रद्धालु धूमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
नदी किनारे सभी बहनों के लिए सामूहिक भोजन
धूमेश्वर स्थित प्राकृतिक एवं मनोरम वातावरण में नदी किनारे सभी बहनों के लिए सामूहिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई । यात्रा के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से मित्रता दिवस को उत्साह, अपनत्व एवं उल्लास के साथ मनाया गया।विप्र ब्राह्मण महिला मंच ने सभी विप्र बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को सफल एवं यादगार बनायीं गई। डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, आत्मीयता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनते रहें । मित्रता दिवस पर आयोजित यह यात्रा सभी बहनों के लिए आध्यात्मिक आनंद, आपसी संवाद और मधुर स्मृतियों का सुंदर अवसर सिद्ध हुआ।
सपना पाराशर, श्रुति उपाध्याय, रंजना गर्ग, ज्योति शर्मा, किरण मिश्रा, अर्चना शर्मा, अल्का मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, कल्पना मुद्गल, भारती शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, दीप्ति शर्मा, कृष्ण विश्राम शर्मा, मंजू शर्मा, मुनमुन शुक्ला, रजनी शर्मा, गीता शर्मा, आभा शर्मा, ,विभा शुक्ला,अनीता देपुरिया, कल्पना ऋषिश्वर,निधि भार्गव, कल्पना पाठक, राजरानी शर्मा, नीतू उपमन्यु, कविता शर्मा, शिल्पी, कृष्णा नागर, अंजू भाटिया, मीना शुक्ला, रितु शर्मा, रतन शर्मा, सीमा नागर, वंदना सीमा चौहान, शिखा श्रीवास्तव, मीना मिश्रा, संतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *