“Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल, प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज रविवार को “Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ हुई इस जनजागरूकता मैराथन में विभिन्न वर्गों से लगभग 6 हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।मैराथन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
आयोजन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) डी निवास वर्मा, पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *