दतिया उपचुनाव में चुनाव आयोग के निर्देश पर 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 6 थानों के प्रभारी हटाए

भोपाल. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने दतिया जिले सहित चंबल-ग्वालियर अंचल में पदस्थ 14 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाकर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई उपचुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।


कुछ अधिकारियों को दतिया के थानों में जिम्मेदारी सौंपी
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के 26 जुलाई के पत्र के अनुपालन में इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इनमें कई थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को दतिया जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दतिया विधानसभा क्षेत्र से इन पुलिस अफसरों को हटाया
थाना प्रभारी अज़ाक – निरीक्षक केहरी परिहार
थाना सिविल लाइन – उप निरीक्षक अमित ओसारे
थाना बड़ौनी – उप निरीक्षक नीरज कुमार
थाना प्रभारी जिगना – उप निरीक्षक रचना माहौर
थाना गोराघाट – उप निरीक्षक अर्चना पाल
थाना प्रभारी धीरपुरा – उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह जाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *