Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नीट री परीक्षा में सॉल्वर गिरोह ने बैठाये थे नकली परीक्षार्थी, बिहार में 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक कंपनी भी शक के दायरे में

पटना. नीट री एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय में सॉल्वर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 24 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 5 मेडीकल छात्र भी शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया संभाल रही बायोमेट्रिक कम्पनी के 14 कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इन लोगों ने असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर्स बैठाकर परीक्षा दिलाने की साजिश रची थी। जिसे पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया है।
गैंग ने असली परीक्षार्थियों की जगह प्रॉक्सी (सॉल्वर्स) बिठाकर परीक्षा कराने की साजिश रची थी। इस मामले में में गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र अर्पित राज को गैंग का मुख्य सरगना माना जा रहा है। अर्पित राज पर 2024 के नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş grandpashabet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş